{"_id":"66c98fef837b542b09021bbe","slug":"bihar-news-angry-mob-in-begusarai-beat-up-truck-driver-and-helper-accused-them-of-carrying-banned-meat-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक और खलासी को जमकर पीटा, प्रतिबंधित मांस ले जाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक और खलासी को जमकर पीटा, प्रतिबंधित मांस ले जाने का लगाया आरोप
Sat, 24 Aug 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:17 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक और खलासी को प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाकर जमकर पीट दिया। यह पूरा वाकया पुलिस के सामने ही हुआ। बाद में पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीटती गुस्साई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में ट्रक में प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाकर भीड़ ने कानून को अपने हाथ लेकर ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस मौके पर मूक दर्शक बनी पूरी घटना देखती रही। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा भी किया। यह पूरा मामला एफसीआई थानाक्षेत्र के रतन चौक स्थित एनएच-31 का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एनएच-31 से एक ट्रक जा रहा था। उस ट्रक से काफी दुर्गंध आ रही थी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और प्रतिबंधित मांस होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना एफसीआई थाना पुलिस को लगी। फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गई, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। वे पुलिस के सामने ही ड्राइवर और खलासी को पीटते रहे। बाद में गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि एफसीआई थाना पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन ने बताया कि गाड़ी से काफी दुर्गंध आ रही है। किस प्रकार का मांस या हड्डी है, इसकी जांच अभी तक नहीं हुई है। इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एफसीआई थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा करते देख पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। हंगामा खड़ा होते ही पुलिस ने चारों लोगों को छोड़ दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ मामले को लेकर बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एफसीआई थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी, जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार और चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित दर्जनों पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल ट्रक को सिमरिया घाट भेजा गया है। जहां मांस की जांच के साथ ही दफनाने का काम किया जाएगा।