{"_id":"6848002b0257128fcd0a155f","slug":"bihar-news-accident-during-bathing-at-ganga-ghat-one-teenager-died-one-seriously-injured-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा घाट पर स्नान के दौरान हादसा, एक किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा घाट पर स्नान के दौरान हादसा, एक किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Tue, 10 Jun 2025 03:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:22 PM IST
सार
मुंगेर के महेशपुर गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां चार दोस्तों में से दो किशोर डूब गए। एक किशोर ने अपने दोस्त को डूबने से बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर गंगा घाट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर का इलाज नौवागढ़ी स्थित एक निजी क्लिनिक में जारी है।
चार दोस्त गए थे गंगा स्नान, हादसे में एक ने गंवाई जान
मंगलवार करीब साढ़े दस बजे नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगवली नगर से चार किशोर दोस्त गंगा स्नान के लिए महेशपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान 16 वर्षीय रोशन कुमार, जो रंजीत मंडल का पुत्र था, गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख तीनों दोस्तों ने शोर मचाया।
दोस्त को बचाते हुए जान गंवा बैठा दूसरा रोशन
चीख-पुकार सुनकर जनार्दन मंडल का 17 वर्षीय पुत्र रोशन, जो घाट के पास ही मौजूद था, ग्रामीण युवकों के साथ मिलकर डूब रहे रोशन कुमार को बचाने गंगा में कूद गया। उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए रोशन कुमार को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाद में उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
डूबने से बचाए गए किशोर रोशन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे परिजनों द्वारा तत्काल निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मृतक रोशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।
मृतक रोशन के परिजनों ने बताया कि वह चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। गहरे पानी में डूब रहे दोस्त को बचाने के प्रयास में उसने अपनी जान गंवा दी। परिजन बेहद दुखी हैं और गांव में शोक का माहौल है।