{"_id":"669a16d7f1ba464be30f4a57","slug":"bihar-news-a-high-speed-bike-rider-crushed-a-farmer-in-begusarai-he-died-in-hospital-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को कुचला, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को कुचला, अस्पताल में हुई मौत
Fri, 19 Jul 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:03 PM IST
सार
Begusarai News: परिहारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू गांव के पास का है। जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को कुचल दिया। इस हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान की पहचान सांखू गांव निवासी लक्ष्मी शाह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक किसान लक्ष्मी शाह घर से निकलकर अपने डेरा पर जा रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में किसान लक्ष्मी शाह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर परिहारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन