{"_id":"66d46d67568cdfcbe70f3d99","slug":"bihar-news-99-kg-of-ganja-was-being-smuggled-in-ac-coach-of-brahmaputra-mail-rpf-caught-it-in-munger-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच में हो रही थी 18 लाख के गांजे की तस्करी, मुंगेर में आरपीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच में हो रही थी 18 लाख के गांजे की तस्करी, मुंगेर में आरपीएफ ने पकड़ा
Sun, 01 Sep 2024 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:04 PM IST
सार
Munger News: आरपीएफ जमालपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल 99 किलो गांजे की बरामदगी की गई है। इसका बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा ट्रेन से बरामद किया गया गांजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर में आरपीएफ जमालपुर ने ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के एसी कोच से भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि 18 लाख की कीमत के 99 किलो गांजे की तस्करी की जा रही थी। आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुत्र मेल से 99 किलो गांजे की तस्करी की जा रही है। इसके बाद आरपीएफ और स्कॉट टीम को अलर्ट किया गया। वहीं, जब ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ और स्कॉट टीम द्वारा एसी कोच को चेक किया गया। जहां कोच संख्या ए-1 से सीट के नीचे लावारिस अवस्था में तीन बड़े थैले बरामद किए गए। वहीं, जब सीट पर बैठे यात्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि थैले हमारे नहीं हैं। उसके बाद तीनों थैलों को उतारकर जमालपुर स्टेशन पर रखा गया। जब थैलों को खोला गया तो उनमें गांजे के कई पैकेट मिले।
विज्ञापन
उसके बाद स्कॉट टीम को अन्य एसी कोच में तलाश करने को कहा गया। जहां तलाशी के दौरान तीन और बैग मिले, जिनमें बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। उसके बाद स्कॉट की टीम ने बरामद गांजे को अभयपुर स्टेशन पर उतार लिया। बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी को लेकर आरपीएफ जमालपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल 99 किलो गांजे की बरामदगी की गई है। इसका बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन