{"_id":"6648a8ee63d128d5f502e510","slug":"bihar-lawyers-gave-application-to-inspector-judge-of-patna-high-court-regarding-security-of-khagaria-court-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया कोर्ट की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट के इंस्पेक्टी जज को वकीलों का आवेदन, पुलिस पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया कोर्ट की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट के इंस्पेक्टी जज को वकीलों का आवेदन, पुलिस पर गंभीर आरोप
Sat, 18 May 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 May 2024 06:41 PM IST
सार
Khagaria News: व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने खगड़िया कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात बिहार पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि सिपाही अधिवक्ताओं अधिवक्ताओं के लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, घूस भी लेते हैं।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर का उपयोग नहीं कर रहे कोर्ट जाने वाले लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पटना हाईकोर्ट के इंस्पेक्टी जज को ज्ञापन सौंपा है। उसमें कोर्ट की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इंस्पेक्टी जज के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शनिवार को जिला जज से भी जाकर मिला। जहां उनको कोर्ट की सुरक्षा के संबंध में कई खामियों को बताया गया। जिला जज से मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने सुरक्षा में लगे पुलिस बल द्वारा अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
सिपाही पर अवैध वसूली का आरोप
अपने शिकायत पत्र में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने खगड़िया कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात बिहार पुलिस के सिपाही विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार यादव अधिवक्ताओं और अधिवक्ता और अधिवक्ताओं के लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वहीं, उनके द्वारा न्यायालय में आने वाले लोगों से वसूली भी ली जाती है।
विज्ञापन
कोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक
गौरतलब है कि बिहार के कई न्यायालय परिसरों में आपराधिक घटनाएं घट चुकी हैं। उसके बाद से बिहार में सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बावजूद इसके खगड़िया व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर कोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्य द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर का उपयोग किए बिना लोग दूसरे गेट से प्रवेश करते नजर आते हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन