फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Khagaria police caught Naxalite network leader father-son along with rewarded Naxalite

Bihar: खगड़िया पुलिस ने इनामी नक्सली समेत नक्सली नेटवर्क के सूत्रधार पिता-पुत्र को पकड़ा, हथियार बरामद

Sun, 14 Apr 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया/बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया/बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

Khagaria News: एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र खगड़िया जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को बेगूसराय पुलिस ने नक्सली संदीप को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Khagaria police caught Naxalite network leader father-son along with rewarded Naxalite
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नक्सली पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच खगड़िया पुलिस ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय और खगड़िया पुलिस ने जहां शनिवार को एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इसके लोकल सूत्रधार पिता और पुत्र को छह देशी कट्टे और एक राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता जहां राशन डीलर है, वहीं उसका पुत्र नक्सलियों के हथियार को सुरक्षा देता था। रविवार को खगड़िया एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर खगड़िया पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर मीडिया को संबोधित किया। जहां उन्होंने नक्सलियों के नेटवर्क को लेकर प्रमुख जानकारियां दीं।

विज्ञापन

 
इनामी नक्सली की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जिले का इनामी नक्सली संदीप की गिरफ्तारी को लेकर खगड़िया पुलिस ने मीडिया को जानकारी नहीं दी थी। संदीप को बीते शनिवार को बेगूसराय पुलिस ने बेगूसराय जिले के छौड़ाही से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नक्सली चंदन ने खगड़िया में नक्सली नेटवर्क और सीमावर्ती जिलों के कई नक्सली नेटवर्क की जानकारी पुलिस को दी है। इसी जानकारी के आधार पर खगड़िया पुलिस ने नक्सली नेटवर्क का सूत्रधार पिता और पुत्र को अलौली थाना स्थित बहादुरपुर पुलिस पिकेट क्षेत्र में धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता राशन डीलर है, जो इसकी आड़ में नक्सलियों को संरक्षण देता था और ईंट भट्ठों से लेबी वसूलता था।
विज्ञापन

 
डीलर के घर नक्सली रखते थे हथियार
पुलिस ने बताया कि अलौली प्रखंड के बहादुरपुर पिकेट अंतर्गत पोखरा गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र रामबालक यादव राशन डीलर का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी राशन की दुकान की आड़ में रामबालक यादव नक्सलियों के हथियार को जगह देता था। वहीं, उसका पुत्र चंदन कुमार हथियार की सुरक्षा का जिम्मा देखता था। रविवार अहले सुबह दोनों पिता और पुत्र को खगड़िया पुलिस ने सात देशी हथियार और 10 गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीमावर्ती जिले तक था नेटवर्क
एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र खगड़िया जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को बेगूसराय पुलिस ने नक्सली संदीप को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों को पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जिन से नक्सली नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार नक्सली संदीप खगड़िया अलौली क्षेत्र से गिरफ्तार पिता-पुत्र का रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed