फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Health department takes action against hospitals, medical labs operating illegally in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई, सिविल सर्जन ने गठित किया धावा दल; जानें मामला

Thu, 20 Mar 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

Bihar: सिविल सर्जन ने बताया कि जिला प्रशासन को अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Health department takes action against hospitals, medical labs operating illegally in Begusarai
अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों, मेडिकल लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर जिले में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने इस कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय धावा दल का गठन किया है, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड थाना प्रभारी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर इस अभियान की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे, जबकि जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अवैध अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: लूटपाट का विरोध करने पर बैंक कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक; सदर अस्पताल रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बिहार नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन) नियमावली-2023, संशोधित नियमावली-2025 और पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के सदस्यों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

धावा दल के पदाधिकारी हर दिन अपनी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेंगे, जिसके आधार पर उप विकास आयुक्त समीक्षा करेंगे। जिला पदाधिकारी भी साप्ताहिक रूप से इस अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस कार्रवाई से जिले में अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस के चल रहे किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed