Bihar News: गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप, बोले- राहुल, तेजस्वी और ममता हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रहते हैं चुप
Bihar Politics: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को वक्फ बोर्ड और विपक्षी नेताओं पर तीखे आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने धार्मिक आयोजनों में पथराव की घटनाओं की निंदा भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में वक्फ बोर्ड के समर्थन में किए जा रहे प्रचार और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के समर्थक समाज में तनाव और अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आजकल देखा जा रहा है कि दंगाई प्रवृत्ति के लोग वक्फ बोर्ड का सहारा लेकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे सड़क पर घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन वे अपने मनसूबे में सफल नहीं होंगे। भले ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे लोग उनका समर्थन कर रहे हों, आम आदमी इस साजिश को समझ चुका है।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक आयोजनों के दौरान पथराव और हमलों की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जब ताजिया का जुलूस या कोई मुसलमान धार्मिक आयोजन करते हैं, तब हिंदू समुदाय की ओर से कोई प्रतिरोध नहीं किया जाता। लेकिन जब हिंदू अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं तो उन पर हमला किया जाता है। उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि ये नेता इन घटनाओं को चुपचाप देखते हैं और इनका समर्थन करते हैं।
गिरिराज सिंह ने विशेष रूप से राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि वे भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान की दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे लोग भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान की दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
भागलपुर के एक मुस्लिम युवक द्वारा अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए, गिरिराज सिंह ने कहा कि हालांकि युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन यह घटना हमारे पूर्वजों की गलतियों का परिणाम है। उनका कहना था कि अगर हमारे पूर्वज चाहे वे नेहरू हों या कोई और, उस समय सभी मुसलमान पाकिस्तान चले जाते और सभी हिंदू भारत में रहते, तो आज ऐसी घटनाएं सामने नहीं आतीं।
इस बयान ने धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक बार फिर विवाद को जन्म दिया है। साथ ही समाज में मौजूदा धार्मिक और राजनीतिक विभाजन की जटिलताओं को उजागर किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.