{"_id":"684171bdb169765bdd0724ae","slug":"bihar-foundation-stone-laid-for-a-health-project-worth-rs-4-7-crore-in-munger-11-health-and-wellness-centres-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में 4.7 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना का शिलान्यास, बनेंगे 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में 4.7 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना का शिलान्यास, बनेंगे 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
Thu, 05 Jun 2025 04:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 04:00 PM IST
सार
बिहार के मुंगेर जिले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 4.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शिलान्यास किया। मुंगेर में अब स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बुधवार की शाम मुंगेर पहुंचे। उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और गुरुवार को जिले के तीन प्रखंडों हवेली खड़गपुर, संग्रामपुर और तारापुर में 4.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया।
प्रोजेक्ट का विवरण और स्थान
इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निर्माण तारापुर प्रखंड के खैरा, दरियापुर-वन, शिवपुरी लौगांय, भीमबांध, शामपुर, भदौरा, संग्रामपुर के जाला व भीखाडीह सहित तारापुर प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा। कुल मिलाकर 11 सेंटर बनाए जाएंगे।
अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले में 2 करोड़ 60 लाख की लागत से दो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण होगा, जो दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुंगेर में विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि का निर्माण भी जनता की मांग पर पूरा किया गया है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की प्रशंसा
मंत्री ने मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुंगेर में जितने भी विकास कार्य हुए, वे सभी ललन सिंह के प्रयासों से संभव हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार पिछले चार महीनों से टीकाकरण के मामले में देश में शीर्ष पर बना हुआ है। अब पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ
मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण के कारण बच्चे 12 तरह की बीमारियों से सुरक्षित हैं और गर्भवती महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। पूरे बिहार के सदर अस्पतालों में अब 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रो. अजफर शमसी, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह सहित भाजपा और जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।