फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Flood: People in panic due to rising water level of Ganga in Begusarai; Crops submerged, Bihar Weather

Bihar Flood: बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग; फसलें जलमग्न, ग्रामीण दूसरी जगह जाने को मजबूर

Wed, 24 Jul 2024 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

Bihar Flood News: लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे जो लोग बांध के नीचे रह रहे थे। वे अब दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद फसल जो लगी, वह फसल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
Bihar Flood: People in panic due to rising water level of Ganga in Begusarai; Crops submerged, Bihar Weather
गंगा के सिमहा घाट पर बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा लगातार देखने को मिल रहा है। इस बाढ़ के कारण लोग लगातार त्राहिमाम हो रहे हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय में भी लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा लोगों के बीच मंडराने लगा है। वहीं, गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग सुरक्षित जगह जाने को मजबूर हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद फसलें भी पूरी तरह से डूब चुकी हैं। ऐसे में किसानों के बीच काफी दयनीय स्थिति हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के सिहमा गंगा घाट का जलस्तर काफी बढ़ने लगा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों के मुताबिक, गंगा के जलस्तर में पानी की बढ़ोतरी होने के बाद लोग परेशान हो रहे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग काफी डरने लगे हैं।
विज्ञापन




वहीं, लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे जो लोग बांध के नीचे रह रहे थे। वे अब दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि सिहमा गंगा घाट खतरनाक गंगा घाट है। इस गंगा घाट पर कई बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद फसल जो लगी, वह फसल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ेगा तो गांव में कभी भी पानी प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में लोगों ने बताया कि खेत में लगी फसल भी पूरी तरह से गंगा के पानी में समा चुकी है। यह बाढ़ हर साल आती है और तबाही मचा कर चली जाती है। इस बाढ़ को लेकर लोगों के बीच एक बार फिर दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed