फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election 2025 Satta ka Sangram Munger Youth expressed their issues and opinions

Satta Ka Sangram Live: मुंगेर में युवाओं से चर्चा, बताया कौन से मुद्दे हैं जरूरी; जानें क्या कहा?

Sun, 02 Nov 2025 02:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 02:27 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर पहुंचा।
 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Satta ka Sangram Munger Youth expressed their issues and opinions
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर की धरती इन दिनों धान की खुशबू के साथ सियासत की गर्मी से भी तप रही है। गलियों में चुनावी चर्चाओं का शोर है, चौपालों पर बहसें तेज हैं, और हर जुबान पर एक ही सवाल, “इस बार बिहार की सत्ता किसके हाथ जाएगी?” जब अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर पहुंचा, तो लगा मानो लोकतंत्र की धड़कन यहीं सबसे जोर से सुनाई दे रही हो, कहीं उम्मीदों की आवाज, कहीं नारों की गूंज, और बीच में जनता की वो राय जो आने वाले बिहार का भविष्य तय करने वाली है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

स्थानीय निवासी श्रवण कुमार ने कहा, “राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही मुंगेर के साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं। यहां बंदूक फैक्ट्री थी, वो भी अब बंद पड़ी है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी भी पिछले 7 साल से बंद है, जबकि उसका निर्माण पूरा हो चुका था। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप कुमार ने कहा, “हम लालटेन (राजद) को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि मौजूदा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। इसलिए हम बदलाव चाहते हैं।” राहुल कुमार ने कहा, “मुंगेर में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां से लोग रोज़गार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। हम उसी को वोट देंगे जो पलायन रोकने का काम करेगा।” राज नंदन ने कहा, “हम जनसुराज का समर्थन कर रहे हैं। हम एक नई सोच और नई सरकार चाहते हैं। जनसुराज एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है।”

पंकज कुमार ने कहा, “तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में अच्छा काम किया था। हमें भरोसा है कि वह फिर से वही काम कर सकते हैं। इस बार युवा पूरी तरह से तेजस्वी के साथ हैं।” रणबीर कुमार ने कहा, “तेजस्वी यादव ने 17 महीने में वो काम किए हैं जो नीतीश कुमार भी नहीं कर पाए। अगर तेजस्वी अगले 5 साल में अपने वादे पूरे नहीं करेंगे, तो हम उन्हें भी बदल देंगे।” मुकेश कुमार ने कहा, “हम तेजस्वी यादव को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि युवाओं को नौकरी चाहिए। उन्होंने पहले भी नौकरियां दी थीं और आगे भी देने का वादा किया है।”



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed