{"_id":"6708fc7cfd3007912204cecd","slug":"bihar-crime-vegetable-vendor-brutally-murdered-with-knife-in-sheikhpura-sensation-in-area-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: शेखपुरा में सब्जी व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या, शव पानी की टंकी के पास फेंका; इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: शेखपुरा में सब्जी व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या, शव पानी की टंकी के पास फेंका; इलाके में सनसनी
Fri, 11 Oct 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:52 PM IST
सार
Sheikhpura News: एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक सब्जी व्यवसायी नाटु साव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शेखपुरा जिले में गुरुवार की देर रात एक सब्जी व्यवसायी की अपराधियों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान जमालपुर मोहल्ला निवासी नाटू साव के रूप में हुई है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को मोहल्ले से कुछ दूरी पर पानी टंकी के पास फेंक दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि नाटू साव हर दिन की तरह चांदनी चौक बाजार में सब्जी बेचने गए थे। रात नौ बजे तक वे घर वापस नहीं लौटे। उसके बाद उनकी पत्नी ने कई बार मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन और स्थानीय लोग उनकी तलाश करते रहे, लेकिन नाटू साव का कोई पता नहीं चला। फिर शुक्रवार की सुबह उनकी लाश पानी टंकी के पास मिली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चाकू से किए गए लगभग दो दर्जन घाव मिले हैं। हत्या इतनी क्रूरता से की गई थी कि सिर, गर्दन, पीठ, कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव पाए गए। मृतक तीन बच्चों के पिता थे और उनके परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।