फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Two criminals raped a Mahadalit woman in Begusarai, slit her throat when she opposed

Bihar Crime: बेगूसराय में दो अपराधियों ने महादलित महिला से किया दुष्कर्म, विरोध जताने पर रेता गला

Sun, 09 Jun 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jun 2024 01:42 PM IST
सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में एक महादलित महिला से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसका गला रेत देने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Two criminals raped a Mahadalit woman in Begusarai, slit her throat when she opposed
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पहले एक महादलित महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर दुष्कर्म का विरोध किए जाने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बरदाहा गांव के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ शौच के लिए गांव के बगल स्थित बहियार जा रही थी। इस दौरान दो अपराधी महिला को अकेले देखकर दुष्कर्म करने लगे। जब महिला ने दुष्कर्म करने का विरोध किया तो नाराज होकर अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


इधर, घायल महिला के पति ने बताया कि हम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौटी तो उसको ढूंढने के लिए बहियार गए। तभी बहियार से कराहने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में जब बहियार के पास पहुंचे तो देखा कि दो में से एक अपराधी धारदार हथियार से गला रेत रहा था, जबकि दूसरा देख रहा था। जैसे ही मुझे देखा वैसे ही दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले अपराधियों द्वारा दुष्कर्म किया गया। जब दुष्कर्म का विरोध किया तो नाराज होकर अपराधियों ने गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसके बाद घायल अवस्था में उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिवार द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर छौड़ाही थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed