फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Bihar Crime: Bullies entered the school and beat up teachers in Jamui

Bihar: शिक्षकों के साथ दबंगों ने स्कूल में घुसकर की मारपीट, विरोध में स्कूल बंद कर डीएम से की गई शिकायत

Wed, 23 Oct 2024 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

Bihar: शिक्षकों के साथ स्कूल में घुसकर दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Bihar Crime: Bullies entered the school and beat up teachers in Jamui
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के सरकारी स्कूल में घुसकर दबंगों ने शिक्षकों को बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अन्य शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

इस संबंध में घायल शिक्षकों ने स्कूल में ताला लगाकर बुधवार को डीएम से न्याय की गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे। मामला मंगलवार की शाम 4:30 बजे शाम चकाई ब्लॉक के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के हाईस्कूल बसतपुर लाहाबान की है। जहां शिक्षकों से स्कूल में दबंगों द्वारा मारपीट की बात कही गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे हाईस्कूल बसतपुर के स्कूल जो कि सुदूरवर्ती इलाके में आता है, जब शिक्षक विद्यालय से निकल रहे थे, तभी कुछ युवक आते है और बेवजह गाली देते हुए लाठी डंडों से जमकर उनकी पिटाई कर देते है। जिससे कई शिक्षक घायल हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे तैसे सभी शिक्षक अपनी जान बचाकर वहां से भागे खड़े होते है। घायल शिक्षकों में संजीव कुमार सिंह, सचिन कुमार, प्रहलाद कुमार, दिवाकर प्रसाद, सुरेश कुमार, हाशिम अंसारी, राजीव रंजन व नवीन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के शिक्षा सेवक विनोद रजक का नाम शामिल है।


वहीं घटना के बाद बुधवार को सभी शिक्षक पहले जमुई शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने पहुंचे है। जहां शिक्षा पदाधिकारी के मौजूद नहीं रहने के पर डीएम अभिलाषा शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि हमें सुरक्षा प्रदान की जाए नहीं तो हमारे साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed