Bihar Crime: जमुई में घरेलू विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, एक साल के बेटे को लेकर फरार
Bihar: परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बबीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोटाजोर गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति संदीप कुमार तांती ने सास और ससुर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी पति एक साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
मृतका की पहचान गोटाजोर निवासी 22 वर्षीय बबीता देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले संदीप कुमार तांती से हुई थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। मायके वाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। कमरे में पलंग पर कपड़े से ढका हुआ बबीता का शव पड़ा मिला। जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसके गले पर फंदे का गहरा निशान पाया गया।
पढ़ें: ईवीएम-वीवीपैट की ट्रेनिंग अब आपके द्वार, खगड़िया में शुरू हुआ खास जागरूकता अभियान
परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बबीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पति और सास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।