फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Accused arrested for plotting to bomb government school in Jamui accused have connection with Naxalites

Bihar News: सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का नक्सलियों से कनेक्शन

Sat, 03 May 2025 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 04:37 PM IST
सार

Naxalite Arrested: जमुई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सलियों पर स्कूल को बम से उड़ाने सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। जो करीब 15 साल से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Accused arrested for plotting to bomb government school in Jamui accused have connection with Naxalites
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले में बरहट थाना क्षेत्र के स्कूल को बम से उड़ाने की साजिश समेत कई संगीन मामले में फरार चल रहे दो नक्सलियों को बरहट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सलियों की पहचान हरि यादव और नरेश यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के संबंध में एसपी मदन आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल को बम से उड़ाने का साजिश रचने वाले दो नक्सली अपने गांव आए हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव में बरहट थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। जहां से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जातीय जनगणना को लेकर रालोमो ने निकाली आभार यात्रा, कहा- इससे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिलेगा हक
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इन दोनों नक्सली 2009 से फरार चल रहे थे। इन पर सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी में बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, एसटीएफ चीता प्रभारी नेसार आलम और एसआई सावन कुमार की टीम शामिल थी। एसपी ने छापेमारी में शामिल सभी जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि जमुई पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके कारण जिले के अधिकतर वांछित अपराधी या तो जेल में हैं या फरार हैं। 

यह भी पढ़ें: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, लोग यह बात भी बता रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed