फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A snake was found in the Scorpio of a couple going to take their BA Part III exam

Bihar: बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देने जा रहे दंपति की स्कॉर्पियो में निकला सांप; अफरा-तफरी मची, कूदकर बचाई जान

Wed, 25 Jun 2025 08:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित युवक ने बताया कि उसका घर झाझा थाना क्षेत्र के सुगवा उड़ान गांव में है और ससुराल चकाई थाना क्षेत्र में। परीक्षा के मद्देनज़र वे सतगामा स्थित एक रिश्तेदार के यहां ठहरे थे। सुबह परीक्षा के लिए निकलने पर यह घटना घट गई।

विज्ञापन
Bihar: A snake was found in the Scorpio of a couple going to take their BA Part III exam
सांप निकल आने से मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देने जा रहे एक दंपति की स्कॉर्पियो कार में अचानक सांप निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों समय रहते कार से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन

घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिसौड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि दंपति सतगामा गांव से जमुई के एकलव्य कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। पति स्वयं गाड़ी चला रहे थे और पत्नी बगल की सीट पर बैठी थीं। इसी दौरान महिसौड़ी के पास पत्नी को गर्दन के पास कुछ रेंगने और फुसफुसाने जैसी आवाज का आभास हुआ। जब उन्होंने मुड़कर पीछे देखा तो सीट पर गेहुएं रंग का एक सांप नजर आया।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पति ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और दोनों ने अपनी-अपनी ओर के दरवाजे से बाहर छलांग लगा दी। कार से बाहर निकलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और सभी इस बात से हैरान थे कि दंपति इस तरह की खतरनाक परिस्थिति में भी पूरी तरह सुरक्षित बच निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  RLM ने किया संगठन विस्तार, राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव; जतिन शर्मा को उत्तराखंड की कमान

इस अप्रत्याशित घटना के बावजूद महिला ने साहस का परिचय देते हुए परीक्षा देने का निर्णय लिया और टोटो से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गई। वहीं, पति ने स्थानीय सपेरे को बुलाया ताकि कार में छिपे सांप को ढूंढा जा सके। काफी खोजबीन के बाद भी सांप तो नहीं मिला, लेकिन स्कॉर्पियो की सीट के नीचे से सांप का केंचुल बरामद हुआ। इससे यह पुष्टि हो गई कि वाहन में सांप जरूर था।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसका घर झाझा थाना क्षेत्र के सुगवा उड़ान गांव में है और ससुराल चकाई थाना क्षेत्र में। परीक्षा के मद्देनज़र वे सतगामा स्थित एक रिश्तेदार के यहां ठहरे थे। सुबह परीक्षा के लिए निकलने पर यह घटना घट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर सांप सड़क किनारे या वाहनों की ठंडी छाया में जाकर छिप जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed