फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A big protest took place in Sheikhpura demanding stoppage of Vande Bharat train

Bihar: शेखपुरा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर हुआ बड़ा प्रदर्शन, कई दलों के नेताओं ने की शिरकत

Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
सार

Sheikhpura News: प्रदर्शन कर रहे नेता शंभू यादव ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शेखपुरा के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: A big protest took place in Sheikhpura demanding stoppage of Vande Bharat train
वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के शेखपुरा जंक्शन पर ठहराव की मांग को लेकर रविवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ नेता शंभू यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन किया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन

 
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वंदे भारत ट्रेन के शेखपुरा जंक्शन पर ठहराव की मांग की। ताकि स्थानीय यात्रियों को देवघर और वाराणसी के बीच यात्रा करने में सुविधा हो सके। शंभू यादव ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शेखपुरा के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काला बिल्ला लगाकर और नारेबाजी करके अपनी मांग को व्यक्त किया। यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन



 
प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग को प्रमुख रूप से रखा गया। ज्ञापन में रेलवे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के शेखपुरा जंक्शन पर ठहराव से उन्हें देवघर और वाराणसी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस मांग को पूरा करने की अपील की और आशा व्यक्त की कि उनकी आवाज सुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed