फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: 2-year-old Aryan, who was playing at the doorstep of his home in Begusarai news in hindi

बिहार: बेगूसराय में घर के दरवाजे पर खेल रहे 2 साल के आर्यन को वाहन ने कुचला, मौत; एक घंटे तक हाईवे जाम

Tue, 13 Oct 2026 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

बेगूसराय के आकोपुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घर के पास खेल रहे दो वर्षीय आर्यन कुमार को कुचल दिया। उसकी मौत के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-55 पर एक घंटे जाम लगाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar: 2-year-old Aryan, who was playing at the doorstep of his home in Begusarai news in hindi
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे-55 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो साल के मासूम आर्यन कुमार की मौत हो गई। हादसा चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर में स्टेट हाईवे-55 पर हुआ। बच्चा अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी बेगूसराय की ओर से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे बेगूसराय-रोसड़ा मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


घर के दरवाजे के पास खेल रहा था मासूम
मृतक आर्यन कुमार गोपालपुर पंचायत के आकोपुर वार्ड संख्या-01 निवासी दीनानाथ महतो का इकलौता बेटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर शाम वह अपने घर के दरवाजे के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आर्यन की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


पढ़ें: टना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम रखा हाईवे
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे-55 को जाम कर दिया। इससे बेगूसराय-रोसड़ा मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों ने आकोपुर बाजार के पास वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग उठाई।


पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर मंझौल थाना के एसआई सज्जाद अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टायर के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। गोपालपुर पंचायत के मुखिया आलोक ललन भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जाम हटने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो गया।

फरार वाहन और चालक की तलाश में पुलिस
पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके। आकोपुर में हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आकोपुर बाजार के पास स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। दो साल के आर्यन की मौत से परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया। अब ग्रामीण फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed