फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Youth beaten to death and poisoned, girl's family members hatched conspiracy, love affair

Bihar: युवक की पीटकर और जहर खिलाकर हत्या, प्रेम प्रसंग से खफा लड़की के परिजनों ने रची साजिश; गांव में तनाव

Mon, 28 Apr 2025 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Apr 2025 06:15 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक युवक की पीट-पीट कर और जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग से खफा लड़की के परिजनों ने हत्या की साजिश रचकर  हत्या की है। इस घटना से गांव में तनाव और गम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Begusarai News: Youth beaten to death and poisoned, girl's family members hatched conspiracy, love affair
मृतक रोशन कुमार तथा शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोलवारा नवटोलिया वार्ड-12 निवासी रोशन कुमार पुत्र विजय महतो का अपने ही गांव की एक लड़की से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस प्रेम संबंध को लेकर लड़की के परिवार में पहले से नाराजगी थी। आठ महीने पहले लड़की के चाचा बबलू महतो ने रोशन को धमकी दी थी कि वह लड़की से मिलना-जुलना बंद कर दे, वरना उसकी जान ले ली जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : अगवा कर चार साल के बच्चे की हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला शव, मुजफ्फरपुर में तनाव
विज्ञापन

 
हालांकि रोशन ने धमकियों की परवाह किए बिना लड़की से बातचीत जारी रखी। इसी रंजिश में रविवार को लड़की के चाचा बबलू महतो, राजीव महतो और अन्य सहयोगियों ने साजिश रचते हुए रोशन को किसी बहाने से बुलाया। आरोप है कि उसे एक घर में बंद कर पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर जबरन जहर भी खिलाया गया। उसके बाद अधमरी हालत में रोशन को सड़क पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही रोशन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान रोशन की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं, तेघड़ा थाना पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वह सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कानूनी कार्रवाई में भी जुट गई।

यह भी पढ़ें- Love Affair: दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां ने दर्ज कराई FIR; दूल्हे ने कह दी यह बात
 
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक रोशन कुमार के परिजनों ने स्पष्ट रूप से लड़की के चाचा बबलू महतो, राजीव महतो और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण ही रोशन की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय चौकीदार ने भी पुष्टि की है कि युवक की मौत पीट-पीटकर और जहर खिलाने के कारण हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed