फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Soil is being sold in name of pond digging work, administration is silent even after complaint

Bihar News: बेगूसराय में पोखर खुदाई कार्य के नाम पर हो रही मिट्टी की बिक्री, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन

Mon, 24 Jun 2024 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

Begusarai News: शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने बताया कि जब पोखर की मिट्टी को बाहर बेचने का विरोध किया तो संवेदक और उनके लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। इसे लेकर विवेक ने मुख्यमंत्री को लिखे आवेदन में खनन माफियाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Begusarai News: Soil is being sold in name of pond digging work, administration is silent even after complaint
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को दिए आवेदन में लगाए मिट्टी का अवैध खनन किए जाने के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के बलिया अनुमंडल के जानीपुर नया टोला के चटोरा बहियार में पोखर खुदाई कार्य के नाम पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत भी की गई पर प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इसे लेकर बलिया गांव निवासी विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में बताया कि बलिया प्रखंड के जानीपुर के नजदीक घटोरा बहियार में लघु सिंचाई विभाग से जल जीवन हरियाली के तहत पोखर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसमें संवेदक द्वारा कोई योजना बोर्ड भी उक्त स्थल पर नहीं लगाया गया है। जब योजना बोर्ड और मिट्टी कटाई के बारे में पूछा तो पता चला कि पोखर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी मिट्टी पोखर के चारों ओर से देनी होगी। मिट्टी अगर अधिक हो जाती है तो बगल के खेतों में देनी होगी। लेकिन यहां संवेदक द्वारा निजी लाभ के लिए अवैध रूप से प्रतिदिन हजारों ट्रेलर मिट्टी महज 100/- रुपए में बेची जा रही है, जो लगभग एक माह से यह धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी फोन कर दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

Begusarai News: Soil is being sold in name of pond digging work, administration is silent even after complaint
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को दिए आवेदन में लगाए मिट्टी का अवैध खनन किए जाने के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विवेक कुमार ने आगे बताया कि जब पोखर की मिट्टी को बाहर बेचने का विरोध किया तो संवेदक और उनके लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। उपरोक्त बातों को लेकर विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन में खनन माफियाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर बिहार सरकार के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed