फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Minor quarrel between children took a bloody turn, domineering neighbor beat woman to death

Bihar News: बच्चों के मामूली झगड़े ने लिया खूनी रूप, बेगूसराय में दबंग पड़ोसी ने पीट-पीट कर की महिला की हत्या

Wed, 31 Jul 2024 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

Begusarai News: सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया कि उपेंद्र महतो और केशव महतो के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। तभी उपेंद्र महतो की पत्नी केशव महतो से शिकायत करने के लिए गई। इसी दौरान केशव महतो अपने परिवार के साथ मिलकर उपेंद्र महतो की पत्नी और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने लगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai News: Minor quarrel between children took a bloody turn, domineering neighbor beat woman to death
पुलिस को जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भोज खाने के दौरान दो बच्चों के मामूली झगड़े के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड-29 की है। मृत महिला की पहचान बाघ वार्ड-29 निवासी उपेंद्र महतो की पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर मृतका के पति उपेंद्र महतो ने बताया कि भोज खाने के दौरान दो बच्चों के बीच मामूली झगड़े के दौरान मारपीट हो गई थी। तभी इसकी शिकायत केशव महतो से कहने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर केशव महतो के पूरे परिवार ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से मेरी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस पिटाई से मेरी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन




इधर, सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया कि उपेंद्र महतो और केशव महतो के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। तभी उपेंद्र महतो की पत्नी केशव महतो से शिकायत करने के लिए गई। इसी दौरान केशव महतो अपने परिवार के साथ मिलकर उपेंद्र महतो की पत्नी और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो बच्चे भी मामूली रूप से इस मारपीट में घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed