फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Mini bus carrying wedding procession and milk tanker collide, 3 people killed, many injured

Bihar News: बारात लेकर जा रही मिनी बस और दूध टैंकर की भीषण टक्कर; तीन लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि दूध टैंकर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai News: Mini bus carrying wedding procession and milk tanker collide, 3 people killed, many injured
घटनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बारात लेकर जा रही मिनी बस और तेज रफ्तार दूध टैंकर की जोरदार टक्कर में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
भीषण हादसे में मिनी बस पलटी
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि भगवानपुर प्रखंड के विकास सुल्तान से बारात दुलारपुर गांव जा रही थी। इसी दौरान बछवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन

 
चश्मीदीदों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में मिनी बस सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद टैंकर चालक फरार
घटना की जानकारी मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दूध टैंकर का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed