फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: High speed pickup crushed mason, death on the spot, family members got news from social media

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत; सोशल मीडिया से परिजनों को मिली खबर

Mon, 17 Mar 2025 10:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:48 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने एक राजमिस्त्री को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद सोशल मीडिया से परिजनों को खबर मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Begusarai News: High speed pickup crushed mason, death on the spot, family members got news from social media
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एनएच-31 फोरलेन पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पासीखाना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी परमानंद महतो के 38 वर्षीय पुत्र विपिन महतो के रूप में हुई है। विपिन राजमिस्त्री का काम करता था और रोज की तरह साइकिल से काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; वैवाहिक विवाद की आशंका
विज्ञापन

 
पिकअप के बाद हुआ एक और हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपिन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ ही क्षण बाद, पीछे से आ रही एक बड़ी गाड़ी भी पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़े, लेकिन तब तक विपिन की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया के जरिए मिली मौत की सूचना
हादसे के बाद शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन हादसे की तस्वीरें और वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तब जाकर मटिहानी गांव के लोगों को पहचान हुई। उसके बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीणों की पत्थरबाजी से दो महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दो Fir के बाद 26 आरोपियों को भेजा जेल
 
दोनों वाहन जब्त, पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वैन और दूसरी गाड़ी दोनों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजन बेसुध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed