{"_id":"66504668e4b9461daa02d80e","slug":"begusarai-news-domineering-neighbors-entered-house-and-beat-up-three-women-one-in-critical-condition-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को पीटा, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को पीटा, एक की हालत गंभीर
Fri, 24 May 2024 01:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 May 2024 01:19 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर तीन महिलाओं बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट में तीनों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट करते दबंग पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर दबंग पड़ोसी की दबंगई देखने को मिली है। जहां दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल तीनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। वहीं, महिलाओं से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियों में दबंगों द्वारा लाठी-डंडे से महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की जा रही है। इस पिटाई में घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के विजयलक गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िताओं की पहचान विजयलक निवासी चांदनी देवी, सविता देवी और रविता देवी के तौर पर की गई है। वहीं, पीड़िताओं ने पड़ोस के ही रहने वाले बिरजू यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता चांदनी देवी ने बताया कि उसके पति परदेस में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बिरजू यादव से तकरीबन 15 वर्षों से चार धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, मामला अभी न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
चांदनी देवी ने बताया कि उन्होंने अपने कब्जे की जमीन पर अपने मवेशी को बांध रखा था कि तभी बिरजू यादव पहुंचा और उसके मवेशी को चोरी करने लगा। लेकिन चांदनी देवी ने वहां पहुंचकर उसे मना किया। उसके बाद बिरजू यादव ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके गहने भी छीन लिए। अपनी जेठानी को पिटते देख सविता देवी और रविता देवी उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन लोगों की भी पिटाई कर दी। फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। उनमें से सविता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन