फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: District Council member Shivchandra Mahato death murder or accident Bullet marks found on body

Bihar News: जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत- हत्या या हादसा? नए खुलासे से प्रशासन में हड़कंप

Sat, 30 Nov 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत का मामला अब और उलझ गया है। पहले पुलिस ने मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया था। लेकिन अब नए खुलासे से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Begusarai News: District Council member Shivchandra Mahato death murder or accident Bullet marks found on body
जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले के जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत का मामला उलझता जा रहा है। शुक्रवार की शाम तेघड़ा थानाक्षेत्र में उनकी लाश बरामद हुई, जिसे पुलिस ने दुर्घटना बताया था। लेकिन परिजनों के खुलासे और शरीर पर मिले तीन गोलियों के निशान से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

 
मौत को बताया गया था दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, शिवचंद्र महतो की मौत को शुरुआत में सड़क दुर्घटना बताया गया। पुलिस के अनुसार, उनकी बाइक किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गई थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
परिजनों का दावा और हंगामा
जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, परिजनों ने देखा कि शरीर पर तीन गोलियों के घाव थे। इस खुलासे के बाद फुलवरिया थानाक्षेत्र में एनएच-28 पर परिजनों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर हत्या को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम पर उठे सवाल
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की भूमिका पर कई सवाल उठे।

  • तेघड़ा अस्पताल के डॉक्टरों ने बुलेट इंजरी की पुष्टि क्यों नहीं की?
  • सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान गोलियों के घाव क्यों नहीं बताए गए?
  • क्या पोस्टमार्टम सही तरीके से किया गया, या फिर जानबूझकर साक्ष्य छिपाए गए?

परिजनों की मांग पर फोरेंसिक टीम की देखरेख में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात कही जा रही है।
 
राजनीति बनी हत्या की वजह!
शिवचंद्र महतो हाल ही में जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे। वह आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक टिकट के लिए प्रयासरत थे। इससे घटना के राजनीतिक कारणों की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, पुलिस पर आरोप है कि वह हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने इस मामले में पुलिस की नीयत पर सवाल उठाए हैं।



मुख्य सवाल जो उठ रहे हैं:

  1. पोस्टमार्टम में बुलेट इंजरी की बात क्यों छिपाई गई?
  2. क्या पुलिस हत्या को दुर्घटना का रूप देकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है?
  3. मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

परिजनों और राजनीतिक दलों के दबाव के बाद पुलिस ने दोबारा जांच का आश्वासन दिया है। अब सबकी नजर फोरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जो मामले की सच्चाई सामने लाएगी। इस घटना से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed