{"_id":"672217099c09913a4f0adf72","slug":"begusarai-news-7-people-injured-as-pickup-vehicle-returning-from-vegetable-market-overturns-many-critical-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सब्जी मंडी से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा, भीषण हादसे में सात लोग घायल; कई की हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सब्जी मंडी से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा, भीषण हादसे में सात लोग घायल; कई की हालत चिंताजनक
Wed, 30 Oct 2024 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 30 Oct 2024 04:52 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में सब्जी लेकर लौट रहा पिकअप वाहन अचानक पलट गया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बछवाड़ा स्थित टोल टैक्स के पास पिकअप वाहन के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त सभी घायल लोग, जो लखीसराय के निवासी हैं, दलसिंहसराय सब्जी लेने गए थे और वहां से सब्जी लेकर पिकअप वाहन से वापस जमालपुर लौट रहे थे। रास्ते में बछवाड़ा के टोल टैक्स के पास अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गए और पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घायलों में लीला देवी, परमेश्वरी देवी, बबिता देवी, सुधा देवी, गुला देवी और सज्जन कुमार शामिल हैं। ये सभी लोग सब्जी बेचने का काम करते हैं और उसी सिलसिले में सब्जी लेने दलसिंहसराय गए थे। हादसे के बाद लीला देवी ने बताया कि सब्जी लेकर दलसिंहसराय से जमालपुर लौटते वक्त टोल टैक्स के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल, बछवाड़ा थाना पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना के हर पहलू पर पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण घायल व्यक्तियों के परिवारजनों और रिश्तेदारों में चिंता और भय का माहौल है।