फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Harsh firing during Jaymala ritual, one youth seriously injured due to bullet injury

Bihar: जयमाला रस्म में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल; बंदिश के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं

Sat, 23 Mar 2024 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

Begusarai News: परिजनों ने बताया कि अमन कुमार बीती रात एक निमंत्रण में अपने मित्र के यहां मस्ती फतेहपुर गया था। जहां शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई, जिसमें अमन कुमार को एक गोली लग गई। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Begusarai: Harsh firing during Jaymala ritual, one youth seriously injured due to bullet injury
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में जिला प्रशासन के निर्देश और राज्य सरकार की बंदिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में बीती रात भी हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायल की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बहदरपुर निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अमन कुमार बीती रात एक निमंत्रण में अपने मित्र के यहां मस्ती फतेहपुर गया था। जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो गांव से एक बारात आई थी। उसके बाद जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई, जिसमें अमन कुमार को एक गोली लग गई। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। तब परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed