{"_id":"665ef1789347f4629a0ca39b","slug":"begusarai-election-result-2024-bjp-giriraj-singh-leads-cpi-trails-by-76116-votes-bihar-election-result-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai LS Results: बेगूसराय फिर से गिरि ‘राज’ की ओर! भाजपा लगातार चल रही आगे, सीपीआई 76,116 वोट से पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai LS Results: बेगूसराय फिर से गिरि ‘राज’ की ओर! भाजपा लगातार चल रही आगे, सीपीआई 76,116 वोट से पीछे
Tue, 04 Jun 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:20 PM IST
सार
Begusarai Lok Sabha Results: बेगूसराय लोकसभा सीट पर गिरिराज सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सीपीआई के उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बनी बिहार की बेगूसराय लोकसभा पर मतगणना से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। गिरिराज सिंह को अभी तक 6,12,058 वोट मिले हैं और वह 76,116 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाकपा के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को अभी तक 5,35,942 कुल वोट मिले हैं।
विज्ञापन
फिलहाल अवधेश राय, गिरिराज से लगातार पीछे चल रहे हैं। ऐसे में गिरिराज सिंह को बड़ी जीत की ओर कदम रखते हुए माना जा रहा है। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह भाजपा के काफी कद्दावर नेता हैं और वे अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। वे अपने कई बयानों से विवादों में घिरते रहे हैं।
विज्ञापन