{"_id":"6602740c859cc5ae6106b690","slug":"begusarai-dead-body-of-inter-student-missing-for-three-days-found-in-a-well-chaos-in-family-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा का शव कुएं में मिला, घर में कोहराम; पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा का शव कुएं में मिला, घर में कोहराम; पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी
Tue, 26 Mar 2024 12:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Mar 2024 12:37 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा का शव कुएं से बरामद किया गया है। बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में उसके अच्छे नंबर भी आए थे। इसलिए छात्रा की मौत का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृत छात्रा मुस्कान कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा के शव को कुएं से बरामद किया है। छात्रा का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर एक की है। मृत छात्रा की पहचान सिंघौल वार्ड नंबर 1 निवासी ठाकुर की बेटी मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी। घर वालों द्वारा छात्रा की काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों द्वारा थक-हार कर सिंघौल थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, मंगलवार को जब लोग कुएं के पास गए तो उससे काफी बदबू निकल रही थी। जब लोगों ने नजदीक पहुंचकर उस कुएं में झांखकर देखा तो छात्रा का शव उसमें पड़ा मिला। इसके बाद इसकी सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस कुएं से छात्रा मुस्कान कुमारी के शव को बाहर निकल गया। फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा मुस्कान कुमारी ने इंटर की परीक्षा दी थी, जिसमें उसका नतीजा भी काफी अच्छा आया था। लेकिन अचानक तीन दिन पहले मुस्कान कुमारी लापता हो गई थी। उसके बाद आज पुलिस ने उसका शव कुएं से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन