फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Crime: Fearless miscreants killed court clerk by beating him, threw body in field; panic in area

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट मुंशी को पीट-पीट कर ली जान, शव बहियार में फेंका; इलाके में दहशत

Thu, 09 Jan 2025 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

Court Clerk Murder: बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक युवक का शव बहियार में मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। एफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Begusarai Crime: Fearless miscreants killed court clerk by beating him, threw body in field; panic in area
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहियार में कोर्ट के प्राइवेट मुंशी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और शव को बहियार में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी मनोज कुमार के बेटे शिवेश समदर्शी (25) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू में रह रहे थे।

विज्ञापन

 
शव के पास मिली क्षतिग्रस्त बाइक
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस को मृतक के पास से एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी मिली है। इससे संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसे घसीटा या दौड़ाया गया होगा। मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो अपराधियों की बर्बरता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन

 
घर से निकले थे लेकिन नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, शिवेश बुधवार को घर से निकले थे। उन्होंने परिवार से कहा था कि शाम तक लौट आएंगे, लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिवार ने उनका फोन मिलाया। फोन बंद आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शव बहियार में पड़ा है। शव की पहचान शिवेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एफएसएल टीम कर रही जांच
घटनास्थल पर पहुंची लोहिया नगर थाना पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की। बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि शिवेश की पीट-पीट कर हत्या की गई। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को बहियार में फेंक दिया।
 
हत्या के कारणों की पड़ताल
पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या निजी रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य विवाद से जुड़ी हुई। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के फोन कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

 
परिजनों में शोक और इलाके में दहशत
शिवेश की हत्या से उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। इलाके में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और इस मामले की सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें सूचना मिली कि एक युवक का शव बहियार में मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। एफएसएल टीम सबूत जुटा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस निर्मम हत्या ने जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed