फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: As soon as DGP returned, criminals fired in broad daylight, SHO denies having any knowledge

Bihar: DGP के वापस लौटते ही अपराधियों ने दिनदहाड़े की हर्ष फायरिंग, थानेदार का घटना की जानकारी होने से इनकार

Tue, 02 Jul 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:57 PM IST
सार

Begusarai News: स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्ष फायरिंग की घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र की है। जहां एक समारोह में तीन अपराधियों ने हर्ष फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इस बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर रही है।

विज्ञापन
Begusarai: As soon as DGP returned, criminals fired in broad daylight, SHO denies having any knowledge
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पेशेवर अपराधियों ने दिन के उजाले में सरेआम हर्ष फायरिंग की। हालांकि अमर उजाला वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर करारी की है। जहां एक समारोह में अपराधियों ने हर्ष फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


उक्त अपराधियों की पहचान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी बाबू लाल रॉय के बेटे रणधीर रॉय और अवधेश रॉय के रूप में की गई है। साथ ही तीसरे अपराधी की पहचान मुशहरू रॉय के बेटे रोहित रॉय के रूप में हुई है, जिसने दिन के उजाले में ही हर्ष फायरिंग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों का पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के डीजीपी पहले बेगूसराय आए थे। तब लोग कयास लगा रहे थे कि अपराधियों के प्रति पुलिस कदम उठाएगी और नकेल कसेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त तीनों अपराधी शातिर और दुर्दांत माने जाते हैं। पुलिस को भी बहुत दिनों से इनकी तलाश है। लेकिन ये अपने घर पर ही फायरिंग कर रहे हैं और दहशत फैला रहे हैं। हालांकि घटना के संबध में साहेबपुरकमाल थाने में प्रस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed