{"_id":"66389771066288fd7202222d","slug":"begusarai-2-arrested-including-accused-son-in-law-in-case-of-firing-in-in-laws-house-weapons-car-recovered-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ससुराल में गोलीबारी करने के मामले में आरोपी दामाद समेत दो गिरफ्तार; हथियार, कारतूस और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ससुराल में गोलीबारी करने के मामले में आरोपी दामाद समेत दो गिरफ्तार; हथियार, कारतूस और कार बरामद
Mon, 06 May 2024 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 02:10 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में ससुराल में दहशत फहलाने के लिए फायरिंग करने के मामले में आरोपी दामाद समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में दामाद द्वारा ससुराल पहुंचकर दहशत फैलाने के मकसद से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई आरोपी दामाद सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई फुलवरिया थाने की पुलिस ने की है।
विज्ञापन
कुरान तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र प्रसाद मोहन ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीह में रवि कुमार के घर पर दो अपराधी सत्यम कुमार अनुराग कुमार ने दहशत फैलाने के मकसद से अंधाधुंध फायरिंग की थी। उसके बाद स्कॉर्पियो गाड़ी से दोनों अपराधी भाग निकले थे। घटना के बाद से पुलिस की एक टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों अपराधियों को दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
तेघड़ा डीएसपी डॉक्टर रविंद्र प्रसाद मोहन ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी सत्यम कुमार जो दामाद है, के द्वारा घर पर चढ़कर ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने का उद्देश्य यह था कि हाल में जो संपत्ति है, उसे सत्यम कुमार अपने हक में करना चाहता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सत्यम और अनुराग पर कई थानों में कई संगीन मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन