{"_id":"65fbd2bbfa0af96bfb09dc38","slug":"army-jawan-s-wife-s-dead-body-found-hanging-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फंदे से लटका मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव, मायके वालों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फंदे से लटका मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव, मायके वालों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Thu, 21 Mar 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:54 AM IST
सार
Bihar News: जिले के गोगरी थाना अंतर्गत पितोंझिया गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया जिले के गोगरी थाना अंतर्गत पितोंझिया गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृत महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतक महिला के सास और ससुर और उसकी पहली पत्नी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान अमीर यादव की पत्नी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मृतक के पति अमीर यादव आर्मी में है। जो अपने गांव में ही है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया है हत्या का आरोप
बता दें कि इस मामले में मृतक महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की भाभी पिंकी देवी ने बताया कि उनकी ननद की शादी 4 साल पहले अमीर यादव से हुई थी। उनका आरोप है कि अमीर यादव ने अपनी पहली शादी की बात छुपा कर उनकी ननद से दूसरी शादी कर ली और तिलक के रूप में 15 लख रुपए लिए। परिजनों की मानें तो आए दिन ससुराल पक्ष के लोग मृतक को मायके से और रुपए मंगवाने का दबाव देते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
आरोप पर पुलिस कर रही है जांच
इस घटना पर गोगरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आरोप के अनुसार हत्या की बात बताई गई है। जिसको लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संपूर्ण मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन