फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   An undertrial prisoner of Begusarai Mandal Jail died in Sadar Hospital

Bihar: बेगूसराय मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की हुई मौत; अचानक तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया था अस्पताल

Wed, 07 Feb 2024 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: जेल प्रशासन ने बताया कि हत्या के मामले में कैदी को अगस्त 2022 में ही जेल में बंद किया गया था। आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा उस युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
An undertrial prisoner of Begusarai Mandal Jail died in Sadar Hospital
बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे मृत कैदी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय के मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की बुधवार की अहले सुबह अचानक मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा गया। मृतक कैदी की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी नलेश सिंह के बेटे अभिनव कुमार के रूप में की गई है। अभिनव कुमार हत्या के एक मामले में अगस्त 2022 से ही मंडल कारा जेल बेगूसराय में बंद था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अभिनव कुमार की तबीयत एकाएक बिगड़ने लगी। उसके बाद मंडल कारा प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। बताया जा रहा है कि अगस्त 2022 में ही मंसूरचक थाना पुलिस ने पूर्व में हुई एक हत्या के मामले में अभिनव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, अब जेल प्रशासन कैदी के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। वहीं, जेल प्रशासन द्वारा काफी संख्या में सदर अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर जेल प्रशासन ने बताया कि हत्या के मामले में कैदी को अगस्त 2022 में ही जेल में बंद किया गया था। आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन द्वारा उस युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed