फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   An elderly man who was going home after performing puja was crushed by a speeding bus

Bihar News: पूजा कराकर घर जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत, लोगों ने सड़क किया जाम

Thu, 21 Mar 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिला में बेलदौर थाना अंतर्गत पनसलवा बोबिल सड़क पर तेज रफ्तार बस ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना गुरुवार दोपहर बाद की बताई गई है। 
 

विज्ञापन
An elderly man who was going home after performing puja was crushed by a speeding bus
बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला में बेलदौर थाना अंतर्गत पनसलवा बोबिल सड़क पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब 1 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। जहां लोगों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि आए दिन उक्त सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन होता है। जिससे कारण घटनाएं घटित होती रहती हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पंडित अपने जजमान के यहां से पूजा कर अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान घटना घटित हो गई। मृतक की पहचान बोबिल फुलवरिया वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के 70 वर्षीय पुत्र नरेश मिश्रा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एक्सीडेंट में पत्नी और बेटी की भी जा चुकी है जान
बता दें कि कुछ महीने पहले मृतक नरेश मिश्रा की पत्नी और बेटी की भी जान सड़क दुर्घटना में चली गई थी। बताया जाता है कि बेलदौर के उसराहा पुल के पास ऑटो को एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया था, जिसमें मृतक की पत्नी मनोरमा देवी और पुत्री कामिनी कुमारी की जान चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed