Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Accident in convoy of Deputy CM and Union Minister in Munger, Mayor Kumkum Devi narrowly escapes

Bihar: मुंगेर में डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री के काफिले में हादसा, मेयर कुमकुम देवी बाल-बाल बचीं

Sat, 16 Aug 2025 10:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 10:20 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के काफिले में शामिल मेयर कुमकुम देवी की गाड़ी स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसा सफियासराय थाना क्षेत्र के पास हुआ।
 

विज्ञापन
Accident in convoy of Deputy CM and Union Minister in Munger, Mayor Kumkum Devi narrowly escapes
टक्कर में मेयर की गाड़ी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह के काफिले में शामिल मेयर कुमकुम देवी की गाड़ी एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में मेयर कुमकुम देवी बाल-बाल बच गईं, हालांकि उनकी गाड़ी को गंभीर क्षति पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री का हेलीकॉप्टर सफियाबाद एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से दोनों नेताओं का काफिला जमालपुर स्टेशन की ओर रवाना हुआ। काफिले में प्रशासनिक और राजनीतिक दलों के नेताओं की करीब 100 गाड़ियां शामिल थीं। इसी दौरान सफियासराय थाना क्षेत्र से पहले मेयर की गाड़ी को पीछे से एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेयर की गाड़ी का बोर्ड टूट गया और गाड़ी स्कॉर्पियो में फंसकर घसीटने लगी। हालांकि पीछे की गाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ से स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने धक्का देकर दोनों गाड़ियों को अलग किया। हादसे के वक्त मेयर कुमकुम देवी गाड़ी की अगली सीट पर बैठी थीं, जबकि बीच वाली सीट पर उनके सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed