फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Accident: 2 bikes collided head-on in Munger, one youth died, two referred to Bhagalpur in critical condition

Accident: मुंगेर में दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

Tue, 17 Sep 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Accident: 2 bikes collided head-on in Munger, one youth died, two referred to Bhagalpur in critical condition
मृतक रजनीश कुमार (फाइल फोटो) तथा घटनास्थल पर मौजूद लोग और दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में मंगलवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तारापुर देवघर मुख्य मार्ग पर हरपुर थानाक्षेत्र के गनैली दुर्गा स्थान के पास हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक की पहचान गनैली गांव निवासी रजनीश कुमार (20) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में ऋषि कुमार (22) (संग्रामपुर थानाक्षेत्र के थैबाय गांव निवासी) और अनुराग शर्मा (24) शामिल हैं।
विज्ञापन

 
शुरुआती जांच में पता चला कि बड़े वाहन से साइड लेने के दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है और घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद मृतक के परिजनों की स्थिति अत्यंत दुखद है और वे गहरे शोक में हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed