{"_id":"65858b017360f03e5f036a6b","slug":"munger-wife-calls-husband-impotent-allegations-of-physical-and-mental-torture-against-in-laws-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पत्नी ने पति को बताया नपुंसक; कहा- भाई की इज्जत बचाने के लिए देवर करता था जबरदस्ती, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पत्नी ने पति को बताया नपुंसक; कहा- भाई की इज्जत बचाने के लिए देवर करता था जबरदस्ती, जानें क्या है मामला
Fri, 22 Dec 2023 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:41 PM IST
सार
Wife calls husband impotent: मुंगेर में एक महिला ने अपने पति को नपुंसक बताया है। हालांकि शादी के दो साल बाद अब महिला ने ये दावा किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अपने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पति और ससुराल वालों पर तमाम आरोप लगाने वाली कथित पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति के नपुंसक होने का दावा किया है। इस बात को लेकर कथित पीड़ित महिला ने अब अपने ससुराल से नाता तोड़ लिया है। हालांकि महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। साथ ही शादी में दिए गए जेवर और शादी में खर्च हुए रुपये की वापसी करने को लेकर महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
शिकायती आवेदन में महिला ने कहा कि उसकी शादी दो वर्ष पहले 24 अप्रैल 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी दिवंगत बुद्धु दास के बेटे मदन कुमार दास से हुई थी। शादी में पांच लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कनवाली, सोने की नथ, कपड़ा, बर्तन और अलमारी सहित अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद दुल्हन ने जब अपने पति से प्रणय निवेदन (शारीरिक संबंध बनाना चाहा) किया तो दूसरी ही बात पता चली। कथित पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसका पति नपुंसक है। वहीं, अपने भाई की इज्जत बचाने के लिए देवर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इस बात का विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
‘शारीरिक-मानसिक रूप से किया जाता था प्रताड़ित’
कथित पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति मदन कुमार दास, सास सकुना देवी, देवर मिथिलेस कुमार दास, मनोहर कुमार दास उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला ने बताया कि ससुराल में न तो उसे समय पर खाना खाने दिया जाता था और न ही उचित सामान देते थे। महिला ने इन सभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों के द्वारा कहा जाता था कि दो लाख रुपये नकद मांग कर लाओ, तभी ससुराल में तुम ठीक से रहोगी। महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों के द्वारा कहा जाता था कि दहेज की रकम नहीं लाओगी तो तुम्हारी हत्या करवा कर आत्महत्या करने की बात सब को कह देंगे।
‘कई बार इसकी हो चुकी है समझौता’
कथित पीड़ित महिला ने कहा कि जब इस बात की जानकारी हमारे परिजनों को लगी। उसके बाद पिताजी और समाज के कई गणमान्य लोगों ने ससुराल में जाकर समझौता किया। लेकिन ससुराल वाले अपनी गलती को छिपाने के लिए लगातार हमें ही प्रताड़ित करते रहते थे। महिला वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। उसने बताया कि मेरे पति सहित कुछ असमाजिक तत्वों ने 26 नवंबर को आकर मुझे धमकी दी कि अगर इसकी सूचना प्रशासन को दोगी तो जल्द ही हत्या कर शव गायब करवा देंगे। महिला ने कहा कि मैं लाचार और विवश होकर आवेदन दे रही हूं, क्योंकि मुझे जिंदगी में अंधकार ही अंधकार दिखाई पड़ रहा है।
मुंगेर की महिला थानाध्यक्ष स्वयं प्रभा ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।