फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Crime News, Young boy killed before his Wedding paharpur munger

बिहार: दो बच्चों की मां से प्यार पड़ा भारी, खुद की शादी से पहले आखिरी बार गया मिलने, लेकिन घर लौटी लाश

Tue, 26 Apr 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Apr 2022 09:35 AM IST
सार

शादी शनिवार को थी। वह अपनी प्रेमिका से अंतिम बार मिलने गया था। शनिवार को जब संजीव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसके बाद रविवार को देर शाम सूचना मिली कि रजौन के सुनसान इलाके में एक क्षत-विक्षत लाश युवक की मिली है।

विज्ञापन
Munger Crime News, Young boy killed before his Wedding paharpur munger
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले में स्थित पहाड़पुर गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की हत्या उसकी शादी से पहले कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक दो बच्चों की मां से प्यार करता था और शादी के एक दिन पहले वह उससे मिलने गया था लेकिन अगले दिन उसकी लाश घर आई। इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कुछ भी बताने से डर रहे हैं। 18 वर्षीय संजीव कुमार बांका में किसी से मिलने गया। 

विज्ञापन


संजीव की शादी शनिवार को थी। वह अपनी प्रेमिका से अंतिम बार मिलने गया था। शनिवार को जब संजीव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसके बाद रविवार को देर शाम सूचना मिली कि रजौन के सुनसान इलाके में एक क्षत-विक्षत लाश युवक की मिली है। फोटो भेजा गया तो परिजनों ने कपड़े से पहचान की कि यह संजीव की ही लाश है।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां से प्यार करता था शख्स
स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव दो बच्चों की मां से प्यार करता था। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश यादव का सबसे छोटा बेटा संजीव कुमार की शादी बगल के ही गांव में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को बारात जानी थी लेकिन शुक्रवार को अपनी शादी से एक दिन पहले वह घर पर कुछ देर में आने को कहकर निकला। लेकिन पूरी रात हो गई और वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। जब परिजन खोज में निकले तो रविवार को एक फोटो मिली जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। फोटो देखने के बाद परिजनों ने कपड़े से पहचान की कि यह संजीव की ही लाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का कारण पता करने में जुटी पुलिस 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। लेकिन गांव वालों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या की गई होगी। इधर बेटे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने धरहरा जमालपुर मुख्य मार्ग पहाड़पुर के पास सड़क को जाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed