{"_id":"61a6c7e17892f35fd57c0f0d","slug":"mukhiya-candidates-fired-at-each-other-in-bhojpur-bihar-police-arrested-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुखिया प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर चलाई थी गोली, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुखिया प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर चलाई थी गोली, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Wed, 01 Dec 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:25 AM IST
सार
पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव स्तर पर होने वाले मुखिया के चुनावों में अक्सर एक दूसरे से टकराव की आशंका बनी रहती है। बिहार के भोजपुर के गड़हनी के बराप पंचायत में दो मुखिया प्रत्याशी एक दूसरे से भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग तक कर दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचे गड़हनी थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि सोमवार को मतदान के दिन दोनों प्रत्याशियों ने अपने दरवाजे से एक दूसरे पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार मुखिया प्रत्याशी बराप पंचायत के रहने वाले बलीराम पांडेय के पुत्र विष्णु शंकर पांडेय हैं। वहीं दूसरा प्रत्याशी चंद्र शेखर सिंह है। स्थानीय लोगों की मानें तो चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशी विष्णु पांडेय का भतीजा अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्र शेखर सिंह के पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पंचायत चुनाव के नौंवे चरण की मतगणना होनी है। उससे पहले ही दोनों प्रत्याशियों को जेल भेज दिया गया है।दोनों प्रत्याशियों को जेल भेज दिया गया है।