फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News young man was tied to pole and beaten up over an old dispute police accused of not taking action

Motihari News: पुराने विवाद को लेकर युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 02:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में एक युवक को खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया कि थाने पर सूचना दी गई, पुलिस आई लेकिन बिना कार्रवाई किए ही लौट गई।

विज्ञापन
Motihari News young man was tied to pole and beaten up over an old dispute police accused of not taking action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में कोटवा थाना के कोइरगांवा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के युवक को घर से पकड़कर लाया गया। इतना ही नहीं व्यक्ति को खंभे में बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के सात घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि मौके पर 112 की पुलिस टीम भी पहुंची थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन


विदित हो कि दोनों पक्षों में विवाद को लेकर विगत महीने हुआ था। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित संतोष साह की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि केस के आईओ दीप्ती कुमारी भी घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती कर वापस थाना चली गई। इधर, युवक को बांधकर पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




इस संबंध में कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने पूछने पर बताया कि पीड़ित युवक को थाना पर भेजिए तब कार्रवाई होगी। इसको लेकर लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही वरीय पदाधिकारी से पहल कर पीड़ित को न्याय दिलाने एवं दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
घटना के बारे में बताते हुए सुमन देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले कोटवा थाना में छेड़खानी का एक केस किया था। इस केस को आरोपी द्वारा उठा लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच मेरे पति सुरेश बगीचा में आम बेच रहे थे। तब आरोपी प्रदीप साह, जिवेल साह और विमल साह आए और मेरे पति को मारते-पीटते उठाकर ले गए। पिलर में बांधकर पिटाई किया। साथ ही केस नहीं उठाने पर परिणाम और बुरा करने का धमकी भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed