Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar news young man was shot dead in front of his sister two other brothers injured

बिहार: बहन के सामने भाई की गोली मारकर की हत्या, चाचा को मारने आए थे अपराधी

Sat, 19 Jun 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Jun 2021 03:11 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने चाचा की खोज के दौरान भतीजे को गोली मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य भाई जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Motihari Bihar news young man was shot dead in front of his sister two other brothers injured
बिहार के मोतिहारी में बहन के सामने भाई को मारी गोली - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के मोतिहारी में प्लाईवुड फैक्ट्री के संचालक की हत्या करने आए बदमाशों ने भतीजे को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बदमाशों ने भतीजे की हत्या उसकी बहन के सामने की और अब वो सभी फरार हैं। 

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि ये अपराधी रात के अंधेरे में घर की छत के जरिए अंदर घुसे और चाचा की तलाश में तीन भाइयों को दरवाजे पर ले गए। यहां लाकर अपराधियों ने सभी की पिटाई की और अंधाधुंध गोली चलाकर युवक की हत्या कर दी। हालांकि फायरिंग में दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज मोतिहारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि घटना मुफ्फसिल थाना के मधुनी घाट गांव की बताई जा रही है। इधर गुरुवार की देर रात सात लोग करीब दो बजे चाचा के घर पहुंचे। इस दौरान अपराधी चाचा राजेंद्र सहनी को ढूंढने लगे लेकिन चाचा के ना मिलने पर उन्होंने भतीजे नंदलाल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद वहां से छह जिंदा सुतली बम को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने देर शाम डॉग स्कॉट का सहारा लिया। 

घटना की जांच के दौरान एसपी नवीन चंद्रा झा ने कहा कि मामले की जांच के लिए डीएसपी सदर के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया। इधर मृतक के पिता मुन्नीलाल का कहना है कि उनकी दुश्मनी किसी से नहीं है। इसके बाद बहन ने पूरी घटना की जानकारी दी। 


बहन ने कहा कि सात अपराधी थे, जो अपने को पुलिस और थानाध्यक्ष बताते हुए भाईयों को घर के दरवाजे और बगीचे में ले गए और मेरी आंखों के सामने भाईयों को गोली मार दी। इसके बाद छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दो भाई जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed