{"_id":"5f3034208ebc3e41026f3e06","slug":"more-than-74-lakh-people-affected-by-floods-across-16-districts-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 16 जिलों में 74 लाख से अधिक लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 16 जिलों में 74 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Sun, 09 Aug 2020 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar Flood
- फोटो : PTI
बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों में 74 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं। विभाग के मुताबिक इन जिलों के 125 प्रखंडों की 1232 पंचायतों में 74 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1267 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में 20 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गई है। बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक जैसी नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण ये क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विभिन्न स्थानों पर कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार में बाढ़ से अबतक कुल 23 लोगों की मौत चुकी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक नौ लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।