फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More than 24 houses burnt to ashes due to fire in Bettiah, loss of more than 25 lakhs

Bihar Fire Accident: बेतिया में आग लगने से 24 से ज्यादा घर जलकर खाक, 25 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान

Mon, 10 Apr 2023 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

बैरिया थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अचानक आग लगने से करीब 24 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर मैं खुद पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि आग लगने की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
More than 24 houses burnt to ashes due to fire in Bettiah, loss of more than 25 lakhs
आग लगने से राख हुए दर्जनों घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में अचानक आग लगने से 24 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। घटना जिले के बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 की है। जहां सोमवार की दोपहर अचानक से आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर में रखे धान, चावल, गेहूं, आटा, कपड़ा और पैसा सब जल गया। आग लगने की इस घटना में करीब 25 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना पर बैरिया थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक इस आग में 24 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक उमेश शर्मा के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गई। इसकी चपेट में आने वाले घरों में विजय प्रसाद, बनारसी महतो, श्रीमती देवी, मिश्रीलाल प्रसाद, विनोद कुमार, भगत प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद प्रसाद, भुटकुन प्रसाद, ढोढा महतो, लक्ष्मण प्रसाद ,राजू कुमार, राजन कुमार, दिनेश प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद ,दुखी महतो, प्रभु प्रसाद, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार ,रूपेश कुमार, सोनेलाल प्रसाद, चंद्रकिशोर कुमार और किशुन महतो के घर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अप्रैल को दुखी की बेटी की होनी है शादी
पीड़ित दुखी महतो ने बताया कि उनकी बेटी की 18 दिन बाद यानी 28 अप्रैल को शादी होने वाली है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक आग लगने से शादी के वास्ते खरीदारी करके घर में रखा गया  सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से घटना के बाद दुखी महतो के घर कोहराम मचा हुआ है। दुखी की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। सभी को शादी की चिंता सता रही है।


बैरिया थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अचानक आग लगने से करीब 24 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर मैं खुद पहुंचा था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि आग लगने की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दी गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed