फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More drama in Lalu family as Tej Pratap Yadav shifts to Rabri Devi residence news in Hindi

विवाद: लालू परिवार में कम नहीं हो रहा ड्रामा, गंभीर आरोप लगने के बाद मां राबड़ी के घर रहने पहुंचे तेज प्रताप

Wed, 27 Apr 2022 03:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 03:53 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की राजनीति शुरुआत से ही कुछ अलग सी रही है। बीते दिनों एक ट्वीट करके नया विवाद खड़ा करने वाले तेज प्रताप ने अब अपनी मां के साथ रहने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
More drama in Lalu family as Tej Pratap Yadav shifts to Rabri Devi residence news in Hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताव यादव की ड्रामेबाजी के चलते शुरू हुई उथल-पुथल खत्म होने से अभी कोसों दूर दिखाई दे रही है। तेज प्रताप मंगलवार की शाम को अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रात यहीं बिताने के बाद उन्होंने एलान किया कि वह राज्य सरकार की ओर से आवंटित बंगले में अब नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


मां-बेटे की यह 'रीयूनियन' लालू परिवार में खुशियों के बजाय चिंता ही लेकर आई है। दरअसल, सोमवार को तेज प्रताप ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता को इस्तीफा देने की इच्छा के बारे में बताया था। इस ट्वीट को लेकर परिवार में उठा विवाद भी अभी शांत नहीं हो पाया है। पहले भी तेज प्रताप अपनी गतिविधियों के जरिए अपने ही परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं।
विज्ञापन


यूथ विंग के नेता ने तेज प्रताप पर लगाए हैं गंभीर आरोप
फिलहाल राजद अपनी ही पार्टी के एक जूनियर स्तर के कार्यकर्ता की ओर से तेज प्रताप के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते खड़े हुए विवाद में घिरी हुई है। दरअसल, राजद की यूथ विंग की शहर इकाई के अध्यक्ष रामराज यादव ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव के आदमियों ने मुझे निर्वस्त्र करके मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामराज यादव का आरोप है कि यह घटना पिछले सप्ताह राबड़ी देवी के आवास पर हुई थी जब जब तेजस्वी यादव की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। तेजस्वी भी अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 

तेज प्रताप ने आरोपों को बताया है विरोधियों की साजिश
चिंताजनक रूप से, रामराज ने आरोप लगाया है कि यह घटना पिछले हफ्ते राबड़ी देवी के आवास पर हुई, जब तेजस्वी द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में आमंत्रित आगंतुकों की भीड़ थी, जो अपनी मां के साथ रहते हैं। सूत्रों के अनुसार तेज प्रताप ने भी इस बात पर अपनी मां के साथ ही रहने का फैसला किया है कि रामराज के आरोप उनके खिलाफ पार्टी में विरोधियों द्वारा रची गई साजिश थी।


उधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ तेज प्रताप की तनातनी भी कोई नया मसला नहीं है। रामराज के आरोपों को लेकर जगदानंद ने कहा है कि रामराज ने मुझे फोन किया था और अपनी समस्या बताई थी। लेकिन दुर्भाग्य से तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई करना मेरे हाथ में नहीं है। सिंह ने आगे कहा कि तेज  प्रताप एक विधायक हैं और केवल राज्य इकाई के कोई नेता नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed