{"_id":"13a7c16f4ed524643c41a84d37179664","slug":"modi-to-be-in-patna-for-two-day-bihar-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार सरकार के 'अतिथि' मोदी आज पहुंचेंगे पटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार सरकार के 'अतिथि' मोदी आज पहुंचेंगे पटना
अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बिहार पहुंच रहे हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा देगी।
विज्ञापन
अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी गत 27 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा की रैली से पूर्व हुए सीरियल बम धमाकों में मारे गए छह लोगों के परिजनों से मिलेंगे।
विज्ञापन
राज्य कैबिनेट समन्वय समिति के प्रमुख सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा बिहार आने पर उनका राज्य अतिथि के रूप में सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सभी तरह के प्रोटोकाल उनकी सेवा में लगाए जाएंगे। मोदी शुक्रवार रात पटना पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मिलने हेलिकॉप्टर से राज्य के विभिन्न जिलों में जाएंगे।
भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटना को देखते हुए राज्य सरकार को मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए।