{"_id":"04b95002e732fa9288efcfa76c4ca8d8","slug":"modi-in-bihar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 जगहों पर एक साथ कैसे बात करेंगे मोदी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 जगहों पर एक साथ कैसे बात करेंगे मोदी?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
12 फरवरी यानि बुधवार को बिहार के 16 शहरों में 36 जगहों पर नरेंद्र मोदी गुजरात से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चाय की दुकानों से जुड़ेंगे। इसे 'चाय पे चर्चा' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
शाम पांच बजे से करीब तीन घंटे तक ये कार्यक्रम चलेगा। पटना से 15, भागलपुर से चार, बिहारशरीफ से तीन और गया से दो चाय की दुकानें इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी।
विज्ञापन
आरा, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद, पूर्णिया, समस्तीपुर, छपरा, सीवान और मुजफ्फरपुर से भी एक-एक दुकान इस कार्यक्रम से जुड़ेगी। मुजफ्फरपुर में तीन मार्च को मोदी की एक रैली भी है।
विज्ञापन
बिहार बीजेपी प्रमुख मंगल पांडे ने बताया कि मोदी समाज के इस तबके के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये इस कांफ्रेंसिंग का पहला चरण है, इसके बाद भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।
पार्टी ने बिहार में आईटी विंग की भी स्थापना की है और माना जा रहा है कि पार्टी बिहार में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।