फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi Cabinet: Tejashwi Yadav said - Bihar did not get anything; special package; NDA, RJD, BJP, Railway

Modi Cabinet: मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद सियासत, तेजस्वी बोले- बिहार को झुनझुना थमाया, अब विशेष पैकेज का इंतजार

Tue, 11 Jun 2024 09:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश जी की केंद्र सरकार से निरंतर डिमांड के मद्देनज़र बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का हम बिहार वसियों को इंतज़ार रहेगा। वैसे मंत्रिमंडल बंटवारे में तो बिहार को झुनझुना ही थमा दिया गया।

विज्ञापन
Modi Cabinet: Tejashwi Yadav said - Bihar did not get anything; special package; NDA, RJD, BJP, Railway
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता कह रहे हैं फिर से मोदी 3.0 की सरकार ने बिहार को कुछ नहीं मिला। सारे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को झुनझुना थमा दिया गया है। हम बिहारवासी जानते हैं कि बिहार की तरक्की के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार इस बार निर्णायक भूमिका में है। मोदी जी के 10 वर्ष पूर्व के वादानुसार एवं झारखंड बंटवारे के बाद सन 2002 से हमारे दल की पुरानी मांग तथा अधिकार रैलियों के माध्यम एवं अभी दो महीने पूर्व तक सीएम नीतीश जी की केंद्र सरकार से निरंतर डिमांड के मद्देनज़र बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का हम बिहार वसियों को इंतज़ार रहेगा। वैसे मंत्रिमंडल बंटवारे में तो बिहार को झुनझुना ही थमा दिया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार जांच जाँच एजेंसियों को निष्पक्ष रहना होगा। संसद में विपक्ष मजबूत हो गया है। अब ईंट से ईंट बजेगा। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग इसबार विधानसभा में चार गुना ज्यादा सीट जीतेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के चार कैबिनेट मंत्रियों का मंत्रालय देखें
रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। सोमवार की शाम इन सभी के मंत्रालयों की जानकारी सार्वजनिक की गई। पहली बार सांसद बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है। कैबिनेट मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय के साथ मत्स्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय दिया गया है। भाजपा के बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है।  जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ रहे उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय की जिम्मेदारी नहीं बदली गई है। उन्हें फिर से गृह राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खनन मंत्रालयों का राज्यमंत्री बनाया गया है। मुजफ्फरपुर से पहली बार सांसद बने भाजपा के राजभूषण चौधरी को जल शक्ति राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed