फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   modi attacked on nitish on jahanabad rally

घूस लेने वालों को चुन-चुन कर साफ करोः मोदी

Mon, 12 Oct 2015 01:04 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
modi attacked on nitish on jahanabad rally

बिहार के जहानाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने घूसकांड के बहाने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा ये लोग आम जनता का काम करने के लिए भी बोली लगा रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार में रहते हुए चार चार लाख की बोली लगाई जा रही है। ये जनता का कभी भला नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो। जिससे एक साफ सुथरी सरकार बिहार का नव निर्माण कर सके।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश के जन्मदिन पर घूसकांड की खबर सुनकर मेरा मन दुखी है। इन लोगों ने उस महान समाजवादी को इस तरह से श्रद्धाजंलि दी है। इन्होंने जन्मदिन पर जेपी का अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

modi attacked on nitish on jahanabad rally

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं बिहार को देश की सबसे बड़ी ताकत बनते हुए देखना चाहता हूं। लेकिन कुछ लोग इसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। ये लोग केन्द्र द्वारा करवाए जा रहे विकास के कामों में भी रोड़ा अटका रहे हैं।

केन्द्र ने जो बिहार के विकास के लिए पैकेज भेजा था उसमें भी खामियां निकालने में लगे हैं। आरोप लगाया कि केन्द्र ने बिहार में दवाइयों की खरीद के लिए जो रकम भेजी थी उसमें से भी 500 करोड़ रुपये का हिसाब अभी तक नीतीश सरकार ने नहीं दिया है।

किस मुंह से ये लोग बिहार के विकास की बात करते हैं। ऐसे लोगों से जनता आजिज आ चुकी है। 25 साल हो चुके हैं इन लोगों ने जनता को बर्बाद किया है। इनको सजा देने का काम कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed